कहर आंधी का: शाहजहांपुर में टिनशेड गिरा महिला की मौत..पति घायल, बरेली-बदायूं में भी बिगड़ा मौसम

 

शाहजहांपुर जिले में शनिवार को दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। जिले में धूलभरी आंधी चली। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई है। जलालाबाद क्षेत्र के गांव अमापुर अमेला में आंधी के दौरान मकान की टिनशेड गिरने से 38 वर्षीय महिला संगीता की मौत हो गई। इस दौरान पति नेतराम को भी चोट आई है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अमापुर अमेला गांव निवासी नेतराम और उसकी पत्नी संगीता शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बादल घिरने और आंधी चलने से घर के आंगन में फैली सरसों को बोरियों में भरने लगे। इसी दौरान उनके घर के पिछले हिस्से में पड़ा टिनशेड व उसके साथ ईंटें आंगन में गिर गईं। टिन और ईंटों की चपेट में संगीता आ गईं और सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। इस दौरान टिन की चपेट में आकर नेतराम का पैर भी घायल हो गया।

 

नेतराम ने बताया कि पत्नी को बाहर निकालकर उसने चारपाई पर लिटाया और तेज खून बहने के कारण सिर में कपड़ा बांध दिया। वह उसे इलाज के लिए जलालाबाद लाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दे दी गई है। 

बदायूं में बूंदाबांदी और ओले गिरे 
बदायूं जिले में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। म्याऊं क्षेत्र में एक ही दिन में दो बार आई आंधी ने किसानों को चिंता में डाल दिया। इस समय किसानों की गेहूं और सरसों की फसल कटने के लिए तैयार खड़ी है। किसानों को चिंता है कि यदि इस समय तेज बारिश हो गई तो गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान होगा। वहीं अचानक आई आंधी से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

बरेली में शाम करीब चार बजे धूल भरी आंधी चली। जिले के कई इलाकों में बूंदाबांधी भी हुई है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देख किसानों की चिंता बढ़ गई है।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…