सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा के अपमान पर डा .लालजी प्रसाद निर्मल विधान परिषद सदस्य की प्रतिक्रिया

 

लखनऊ
समाजवादी पार्टी और उसके सांसद तुष्टिकरण की राजनीति के नाम पर आक्रांताओं का महिमामंडन करते हैं और देश के वीर नायकों का अपमान करने से नहीं चूकते। इनकी भाषा और मानसिकता पूरी तरह बाबरवादी है।
राणा सांगा और अन्य वीर योद्धाओं ने अपने जीवन की आहुति देकर इस राष्ट्र और धर्म की रक्षा की। अगर उन जैसे महापुरुषों ने संघर्ष न किया होता, तो आज भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान समाप्त हो चुकी होती।
आज जो लोग राणा सांगा जैसे राष्ट्रनायकों के योगदान को नकारने की कोशिश कर रहे हैं, वे यह भूल जाते हैं कि वे स्वयं उसी हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं, जिसे इन महावीरों ने अपने खून से सींचा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए अपने गौरवशाली इतिहास को भी विकृत करने पर आमादा हैं।”

और पढ़े  मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…