महिलाओं और बच्चों को लेकर जा रही पिकअप वैन पलटी, 7 लोगों की हुई मौत, कई घायल

 

 

पुणे जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक पिक-अप वैन महिलाओं और बच्चों को लेकर कुंडेश्वर मंदिर पापलवाड़ी गांव जा रही थी। हादसे के वक्त वाहन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सवार थे।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुणे जिले के एक पहाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन के सड़क से नीचे गिर गया। यह हादसा महालुंगे एमआईडीसी थाना क्षेत्र में हुआ है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पिकअप वैन में महिलाओं और बच्चों समेत लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जाच के अनुसार, घाट खंड से गुजरते समय वाहन सड़क से 25 से 30 फीट नीचे गड्डे में गिर गया।

 

घायलों को आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के डीसीपी शिवाजी पवार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  महाराष्ट्र- मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद खत्म किया अनशन,महाराष्ट्र सरकार को कितनी मोहलत दी?
  • Related Posts

    महाराष्ट्र- मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद खत्म किया अनशन,महाराष्ट्र सरकार को कितनी मोहलत दी?

    मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को 20 दिन से जारी अपना अनशन खत्म कर दिया। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को साफ चेतावनी दी कि अगर तीन…

    महाराष्ट्र: त्योहार से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 4.45 करोड़ रुपये के 95 टन से ज्यादा खाद्य उत्पाद जब्त

    महाराष्ट्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों में विभाग ने…