Accident: गढ़चिरौली में भीषण हादसा, 4 नाबालिगों की मौत और दो घायल, ट्रक की चपेट में आए सभी लोग

Spread the love

 

 

हाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। फिलहाल हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर को कुरखेड़ इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार को बचाया नहीं जा सका। घायल बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

 

हादसे पर क्या बोले मुख्यमंत्री? 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हादसे में घायल दो नाबालिगों का इलाज गड़चिरौली के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागपुर एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

 

परभणी में एक और दर्दनाक हादसा
वहीं, गुरुवार को महाराष्ट्र के परभणी में एक और दर्दनाक हादसा हुआ. इसमें दो महिलाओं की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, सुबह की सैर पर निकली दोनों महिलाओं को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गंगाखेड़-परभणी हाईवे पर सुबह करीब 5:30 बजे हुई। दईठाणा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दईठाणा गांव से करीब 1.5 किलोमीटर दूर सड़क पर हुआ।

और पढ़े  महाराष्ट्र: नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म केस में 6 वर्ष बाद 20 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- सहमति मायने नहीं रखती

मृतक महिलाओं की हुई पहचान
मृतक महिलाओं की पहचान पुष्पाबाई कचवे (69 वर्ष) और अंजनाबाई शिसोड़े (55 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं दईठाणा गांव की रहने वाली थीं और रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकली थीं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जिस वाहन ने टक्कर मारी वह घटनास्थल से फरार हो गया है और उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।


Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 11वीं के छात्र ने की खुदकुशी

    Spread the love

    Spread the loveजलगांव में ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 17 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र रोहित साहेबराव धनगर ने खुदकुशी कर ली। घटना से पहले रक्षाबंधन के दिन…


    Spread the love

    महाराष्ट्र: नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म केस में 6 वर्ष बाद 20 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- सहमति मायने नहीं रखती

    Spread the love

    Spread the loveठाणे की विशेष अदालत ने 16 साल की नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में 27 वर्षीय युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा…


    Spread the love