थलीसैण / पौड़ी:- पौड़ी पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत वाहन चालकों को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

Spread the love

 

 

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस मनाए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं जिसके तहत आज थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा स्वर्गाश्रम पार्किंग के पास स्थित नीलकंठ जीप टैक्सी यूनियन के चालकों के साथ गोष्ठि का आयोजन कर चालकों को नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया है,वही आज अंतराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के अवसर पर स्थानीय जीप टैक्सी चालकों को नशा मुक्ति ओर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर,चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में बताया गया पुलिस ने टैक्सी यूनियन के चालकों को जागरूकता पाॅपलेट भी वितरित किए है इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला ने बताया कि वाहन चालकों को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जागरूक करना है जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके वहीं उन्होंने बताया की थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए जानकी सेतु ,गरूड़ चट्टी तिराहा और पशुलोक बेराज पर चेकिंग पोस्ट बनाकर लगातार चेकिंग की जा रही है जहां पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कार्यवाही भी की जा रही है।जागरूकता गोष्ठी में नीलकंठ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भगत सिंह पयाल,विजेंद्र विष्ट, अनिल पयाल, राजपाल रावत, हरेंद्र सिंह, मंगल सिंह, विजयपाल रावत, रोशन रावत,ओर उप निरी0 अभिनव शर्मा हेड का0सुनील राठी ओर पंकज शर्मा मौजूद रहे।

और पढ़े  उधमसिंह नगर: Accident: गदरपुर बाईपास पर हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 7 यात्री घायल

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love