बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यगांव के पास बस और कार की टक्कर, दिल्ली के तीन यात्री घायल

 

 

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग में आज हादसा हो गया। मूल्यगांव के पास एक बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान कार में सवार दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएससी पाली भेजा गया है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक बस और ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही एक कार मूल्यगांव के पास आपस में टकरा गईं।

इस दुर्घटना में कार में सवार जनकपुरी, दिल्ली निवासी अजीत सिंह (41 वर्ष), उनकी पत्नी उषा रानी (41 वर्ष) और उनकी बेटी कनक (16 वर्ष) घायल हो गए। घायलो को 108 से सीएचसी पाली भेजा गया है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद, 19 को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी डोली
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…