तेजस्वी के बोल – भाजपा की सत्ता जहां नहीं होती,वो वहां 3 जमाई भेज देती है – CBI,IT और ED

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन ‘जमाई’ सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है। जब मैं विदेशों में जाता हूं, तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है। जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं, तो वे कुछ नहीं करते हैं।

विधानसभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम क्रिकेटर हैं और इस जोड़ी (राजद और जदयू) की कभी न खत्म होने वाली साझेदारी होने वाली है। यह सबसे लंबी पारी होने जा रही है, यह साझेदारी बिहार और देश के विकास के लिए काम करेगी। इस बार कोई रन आउट नहीं हो रहा। भाजपा की सबसे बड़ी पीड़ा 2024 का डर है।

विधानसभा में बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि BJP के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी। मैं विदेश जाता हूं, तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर लुकआउट नहीं था। ये हजारों करोड़ लेकर भाग गए।

इससे पहले लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बिहार समेत दिल्ली व हरियाणा के 25 ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा। सीबीआई आज सुबह राजद के चार बड़े नेताओं के घर भी पहुंची थी। इस बीच खबर है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की संपत्तियों की जांच के लिए उनसे जुड़े ठिकानों पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है। हालांकि विधानसभा में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि मेरा इससे कोई संबंध नहीं है।

और पढ़े  बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

तेजस्वी यादव ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम में एक मॉल में सीबीआई छापेमारी कर रही है। मुझे जानकारी मिली है कि जिस मॉल में फिलहाल सीबीआई छापेमारी कर रही है, उसका उद्घाटन भाजपा के एक सांसद ने किया था। पता नहीं क्यों मेरा नाम इसमें घसीटा जा रहा है, कुछ लोग कहानी गढ़ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित अर्बन क्यूब्स मॉल में भी सीबीआई की टीम पहुंची है। मॉल अभी निर्माणाधीन है। टीम के सुबह 10 बजे के आसपास पहुंचने की प्राथमिक सूचना है। कथित तौर पर मॉल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की हिस्सेदारी है। अर्बन क्यूब सेक्टर-71 म़ॉल का निर्माण व्हाइट लैंड कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

    बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के…

    बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

    बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने एक बार फिर जीत दर्ज कर राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। शिक्षकों और…