Tehri : 30 मिनट तक हवा में लटके रहे भाजपा के विधायक किशोर उपाध्याय।

Spread the love

सिद्धपीठ सुरकंडा माता के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ रोपवे ट्रॉली से वापस आ रहे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय रोप और चक्का स्लिप होने से करीब 25 मिनट तक हवा में लटके रहे। इस दौरान विधायक समेत अन्य लोगों की जान हलक में अटकी रही। टेक्निकल टीम ने किसी तरह खामी को ठीक करते हुए रोपवे शुरू कराया, जिसके बाद विधायक और अन्य लोग सकुशल उतरे। एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने ब्रिडकुल को रोपवे की तकनीकी जांच के लिए पत्र लिखा है। जांच होने तक रोपवे के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।रविवार दोपहर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ मां सुरकंडा के दर्शन के लिए ट्रॉली से मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना करने के बाद वह लौट रहे थे। सायं करीब पौने 5 बजे रोपवे की सभी ट्रॉलियां जैसे ही टावर नंबर 4 के पास पहुंचीं तो अचानक से बंद हो गई, जिससे विधायक समेत यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 25 मिनट के तक सभी लोग ट्रॉली के साथ हवा में फंसे रहे।
बताया जा रहा है कि रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने की वजह से यह घटना हुई। विधायक उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की सुविधा के बाद सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लेकिन इस तरह की घटना से लोगों में डर बैठ जाता है। रोपवे संचालनकर्ता कंपनी को इस कमी को तुरंत ठीक करना चाहिए।

उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि रोपवे की नियमित निगरानी की जाए। हालांकि उन्होंने वहां फंसे लोगों को धीरज रखने की अपील की। वहीं कंपनी के सुपरवाइजर नरेश बिजल्वाण का कहना है कि कंपनी ने इस माह 18 जुलाई से शटडाउन लेने का निर्णय लिया था। लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई।

और पढ़े  किच्छा- बहेड़ी में छिपाकर रखे थे काटे गए 25 पेड़ों के गिल्टे,103 गिल्टे बरामद 

उन्होंने बताया कि टावर नंबर 4 के पास ट्रालियां पहुंचते ही रोप और चक्का स्लिप हो गए। करीब सवा 5 बजे तकनीकी टीम ने खामियां दूर करते हुए विधायक उपाध्याय सहित सभी 16 ट्रॉलियों को सकुशल रोपवे परियोजना के प्लेटफार्म पर उतारा। बारिश के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हुई होगी।


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *