बिहार में आज NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, 10वीं बार नायक बनेंगे नीतीश,बस कुछ ही देर में 10वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे, संभावित मंत्रियों को जानिए, PM मोदी रहेंगे मौजूद

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।

 

इन दो राज्यों से सीएम पहुंचे पटना

शपथ ग्रहण समारोह के लिए मेघालय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री पटना पहुंचे। इधर, नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने होटल मौर्या पहुंच चुके हैं। यहां से उनके साथ वह गांधी मैदान जाएंगे।

सीएम हाउस से निकले नीतीश कुमार

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से निकल चुके हैं। कुछ ही देर में वह गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां वह सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार समेत करीब 18 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

 रत्नेश कुशवाहा बोले- बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है

बिहार भाजपा प्रदेश सचिव और निवर्तमान विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। बिहार एक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर होगा।


Spread the love
और पढ़े  Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?
  • Related Posts

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love

    Bihar- राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं CM

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन मार्च पर निकले…


    Spread the love