बिहार सीएम शपथ- नीतीश लेने जा रहे CM पद की शपथ,नीतीश मंच पर पहुंचे,मंच पर कई दिग्गज मौजूद, गांधी मैदान में जनसैलाब

मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार अमित शाह से मुलाकात कर होटल मौर्या से निकल कर गांधी मैदान पहुंचे। मंच पर उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मेघालय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं।

 

इन दो राज्यों से सीएम पहुंचे पटना

शपथ ग्रहण समारोह के लिए मेघालय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पटना पहुंचे। इधर, नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने होटल मौर्या पहुंच चुके हैं। यहां से वह गांधी मैदान जाएंगे।

 

राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।
11:27 AM, 20-Nov-2025
बिहार सीएम शपथ- नीतीश लेने जा रहे CM पद की शपथ,नीतीश मंच पर पहुंचे,मंच पर कई दिग्गज मौजूद, गांधी मैदान में जनसैलाब

मंच पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। वह अपनी पार्टी से तीन मंत्री चाहते थे। लेकिन, आज उनकी पार्टी से एक मंत्री शपथ लेंगे। बाकी बाद में लेगें।

 

एसपीजी के हाथों में सुरक्षा

मंच पर नीतीश कुमार, अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। – फोटो : अमर उजाला

गांधी मैदान की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में है। पूरे गांधी मैदान में त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिला पुलिस बल भी गांधी मैदान के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में तैनात है।

  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…