औचक निरीक्षण- अचानक डालनवाला थाने पहुंचे CM, थाने में गंदगी पर कार्रवाई, नदारद SHO लाइन हाजिर

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को डालनवाला पुलिस थाने का औचक निरीक्षण कर सफाई से लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। सफाई की बदहाल व्यवस्था और एसएचओ मनोज मैनवाल को बहुत देर तक नदारद पाने पर लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। मैनवाल सीएम के आने की सूचना मिलने के बावजूद बहुत देर से थाने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने थाने के रजिस्टर भी खंगाल लिए। वहां मौजूद आम लोगों से बातचीत की। उनकी शिकायतों को सुना।

CM Dhami Surprise inspection at Dehradun Dalanwala police station angry on unhygienic conditions

सीएम ने थाने के कारागार (लॉकअप) में गंदगी और अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह से तत्काल समुचित साफ सफाई और मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने उनके निर्देश पर तुरंत एसएचओ मैनवाल को लाइन हाजिर कर दिया।

 

 

दरअसल, सीएम विभिन्न सरकारी बैठकों से निपटने के बाद अचानक डालनवाला थाने पहुंच गए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, एफआईआर रजिस्टर और ड्यूटी चार्ट का गहन निरीक्षण किया। लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। थाने में मौजूद फरियादियों से भी बातचीत की। इस दौरान चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था और सत्यापन अभियान में ढिलाई पर सीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एसएसपी को विस्तृत जांच के आदेश देते हुए जिम्मेदारी तय करने को कहा है।

कानून व्यवस्था से जुड़ा प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह है। जनसेवा में लापरवाही, अनुशासनहीनता या संवेदनहीनता किसी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

और पढ़े  देहरादून: सचिवालय कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

    विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हो सकता है। हालांकि अभी सरकार ने सत्र की तिथि घोषित नहीं की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से गैरसैंण व देहरादून विधानसभा…