देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान…तीन दिन में 53 शिविर, 2727 शिकायतों का निपटारा

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए गए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत तीन दिन में 53 बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 3930 शिकायतों में से 2727 का मौके पर निपटारा किया गया।

 

प्रदेश में 17 दिसंबर से न्याय पंचायत पर बहुउद्देशीय शिविरों की शुरूआत की गई। 45 दिनों तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सभी जिलों में न्याय पंचायत स्तर तीन दिनों में 53 शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 18 हजार लोगों ने लाभ उठाया।

 

इसके अलावा 3930 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने 2727 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया। शिविरों में लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए आवेदन पत्र भी भरे जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय के लिए 37.76 करोड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दी जानकारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…