उत्तराखंड- पूर्व CM हरीश रावत ने भाजपा को बताया रावण का वंशज, मंत्री गणेश जोशी ने कहा…

मालरोड में पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर जोरदार तंज कसा। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के लोग रावण के वंशज हैं। ये अहंकार के साथ अपनी बात कहते हैं। हे लोकतंत्र के देवता कभी हमारे संघर्ष के साथ भी न्याय करना। इनको भी ऐसा बेरोजगार बनाना जैसे बेरोजगार हम हैं। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य की सारी प्राइम लैंड भाजपा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बेचने का काम किया है। आने वाले समय में उत्तराखंडियों के हाथ एक खोखला उत्तराखंड रह जाएगा।

 

राज्य की बहुमूल्य जमीन गैर उत्तराखंडियों को धड़ल्ले से बेची जा रही है। उन्हाेंने मनरेगा का नाम वीबी जी राम जी करने पर कहा कि भाजपा सरकार जान-बूझकर महात्मा गांधी के नाम को मनरेगा से हटा रही है। महात्मा गांधी से बड़ा राम भक्त कौन था। गांधी ने मरते समय भी हे राम कहा था। उसी भक्त के नाम को समाप्त करने का भाजपा षडयंत्र कर रही है। भाजपा सबसे राम को छीनने का काम कर रही है। इस षडयंत्र के खिलाफ कांग्रेस देशभर में जनजागरण करेगी और सत्ता में आने पर महात्मा गांधी के नाम पर एक दर्जन योजनाएं शुरू करेगी।

 

 

मीडिया में बने रहने के लिए कहीं भी बैठ जाते हैं हरीश रावत : जोशी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है। हरीश रावत दिल्ली में भी और उत्तराखंड में भी बेरोजगार हैं। सिस्टम के तहत पटरी व्यापारियों का विस्थापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत आजकल बेरोजगार हैं। इतना बड़े स्तर का नेता किसी बड़े मुद्दे पर बातचीत करे। ऐसे छोटे मुद्दाें पर कांग्रेस का कोई भी छोटा नेता बैठ सकता था। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को मीडिया में बने रहना है, इसलिए वह कहीं भी बैठ जाते हैं, संतरे खा लेते हैं और समोसे तलने लग जाते हैं। यह उनका अपना स्वभाव है। उन्हाेंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है कि जो स्थानीय लोग हैं, बेरोजगार हैं उनको समायोजित करना हमारी जिम्मेदारी है। नगर निकाय चुनाव के घोषणा पत्र में कहा गया था कि वेंडर का स्थायी समाधान किया जाएगा। जिन लोगों के पास कमाई के अन्य मजबूत स्रोत हैं उनका चिह्नीकरण नहीं किया गया है। जो जरूरतमंद लोग वंचित रह गए है उनका विस्थापन किया जाएगा।

और पढ़े  श्रीनगर: अलकनंदा में बहा गढ़वाल विवि का छात्र, बोतल में पानी भरते समय हुआ हादसा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…