एजुकेशन सिस्टम और अद्भुत प्रेम कहानी वाली सुपर स्टार रितेश पांडेय और प्रियंका रेवड़ी का वेब सीरीज ‘लंका में डंका’ आज होगा रिलीज

*लखनऊ में हुआ भोजपुरी वेब सीरीज ‘लंका में डंका’ का भव्य प्रमोशन*

भोजपुरी की एकमात्र ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल पर आज शाम 6 बजे से सुपर स्टार रितेश पांडेय और हरियाणवी छोरी प्रियंका रेवड़ी की वेब सीरीज ‘लंका में डंका’ रिलीज होगी। मगर उससे पहले सीरीज की कास्ट आज इसके प्रमोशन को लखनऊ के रेग्नेंट होटल पहुंची, जहां रितेश पांडेय और प्रियंका रेवड़ी ने सीरीज को लेकर जमकर बातचीत की और लोगों से इसे देखने और आशीर्वाद देने का आग्रह किया। मौके पर चौपाल के पीआरओ रंजन सिन्हा भी मौजूद रहे।

रितेश पांडेय ने कहा कि लंका में डंका आज के राम और सुनीता की अद्भुत प्रेम गाथा है। इसमें राम, सुनीता के सपने को पूरा करने के लिए सबों से टकरा जाता है। इसकी कहानी बदहाल शिक्षा व्यवस्था को भी छूती है। इसमें मेरा किरदार राम का है, जबकि प्रियंका रेवड़ी सुनीता के किरदार में हैं। आपको यह सीरीज बेहद पसंद आएगा। शायद हिन्दी सीरीज से भी ज्यादा पसंद आएगा, क्यों कि यह आपकी अपनी प्यारी भाषा भोजपुरी में हैं। इस मौके पर रितेश पांडेय ने भोजपुरी स्टाइल में एक डायलॉग भी बोल – लंका में डंका में सुनीता खातिर राम के अपार प्यार जेकरा खातिर राम हवें तैयार हर कदम उठावे के चाहे ऊ केतनों कठिन से कठिन कदम काहे ना होखे।

वहीं, प्रियंका रेवड़ी ने कहा कि लंका में डंका वेब सीरीज ने मुझे बिहार को करीब से जानने का मौका दिया। पहले तो मुझे भोजपुरी आती नहीं थी, लेकिन अब जब मैं इसे समझती हूँ, तो लगता है कि कितनी मीठी है यह। खैर बात लंका में डंका की करूं, तो यह सीरीज हर किसी को देखना चाहिए। मुझे लगता है कि इसमें काफी कुछ है, जो दर्शकों को अपने से जोड़ लेगा। मैं शुक्रगुजार हूँ निर्माता अभय सिन्हा और निर्देशक सुशील रंकवात व विशाल तिवारी का, जिन्होंने मुझे के जबरदस्त प्रोजेक्ट में मौका दिया। उम्मीद है दर्शकों को मेरा अभिनय पसंद आएगा। या पूरी वेब सीरीज अयोध्या में शूट हुई है

और पढ़े  UP- चुनाव के पहले गर्माया प्रदेश का राजनीतिक माहौल, अखिलेश-योगी ने किए तीखे हमले, राजभर ने की टिप्पणी

आपको बता दें कि इस वेब सीरीज़ में रितेश शिक्षा माफिया के विरुद्ध लड़ते नज़र आएंगे। इसके साथ वेब सीरीज़ में प्रियंका के लिए उनका दीवानापन और उसकी ख़ुशी के लिए स्कूल बनवाना उनके प्रेम की गहराई को सामने लाएगा। सीरीज में रितेश और प्रियंका के साथ आयन सिंह, ब्रिज भूषण, दिव्य यादव, राहुल मिश्रा, मनीष, आकाश आनंद, पीयूष, दीपक, प्रियांशु सिंह, सूफियान, जनार्दन पांडे बबलू पंडित, अमित, प्रियांशी पांडेय, राखी जायसवाल, जे नीलम और संजु सोलंकी मुख्य भूमिका मे हैं।कार्यक्रम में फ़िल्म मेकर शशिनाथ दुबे भी थे ।

  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…