वाराणसी: बीएचयू एमएमवी में छात्रा की हुई अचानक मौत, इलाज में देरी का आरोप, नाराज छात्राएं सड़क पर उतरीं

 

बीएचयू में महिला महाविद्यालय की एक छात्रा की कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके विरोध में 100 से ज्यादा छात्राएं सड़क पर उतर आईं। एमएमवी के मेन गेट पर छात्राओं ने नारेबाजी शुरू कर दी है। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिका और अधिकारियों के साथ जमकर कहासुनी हुई।

छात्राओं का आरोप है कि कैंपस में क्लास से ठीक पहले छात्रा की तबियत बिगड़ती है, लेकिन अस्पताल तक ले जाने में देरी की गई। उसे समय से अस्पताल पहुंचाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
बताया जा रहा है कि छात्रा को दिल का दौरा पड़ा था। वह बीए दूसरे वर्ष की छात्रा थी। छात्राओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लंका थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। अभी छात्राओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन छात्राएं मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच बड़ी संख्या में बीएचयू मेन कैंपस के भी छात्र समर्थन करने पहुंच गए हैं।
और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…