यूपी- बेटी का गमछे से गला कस रही थी मां, 10 साल के बेटे ने बनाया वीडियो, इसलिए मासूम को मारा

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से दिल चीरने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की एक मां ने आवेश में आकर ममता का गला घोंट दिया। बृहस्पतिवार रात दंपती के बीच नोकझोंक के बाद मां ने चार साल की बेटी की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। इस वारदात को दस साल के बेटे ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

आटा क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी राजकुमार रात दोनों बेटों उमंग (10) और मयंक के साथ लेटे थे। पत्नी विनीता दूसरी चारपाई पर बेटी नैना (4) के संग लेटी थी। पति का आरोप है कि पत्नी दो दिन से मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने पैसे ने होने का हवाला दिया था। 

Mother killed Daughter 10-Year-Old Son Films Video at Orai in Jalaun Poignant Image from UP

 

 

रात में जब सब सो गए तभी विनीता ने बेटी को मार दिया। बिजली जाने पर नींद खुली तो देखा बेटी जमीन पर पड़ी है और विनीता बैठी थी और मासूम बच्ची का गला कस रही थी। इसी दौरान बेटे उमंग ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है।

 

या तू रहेगा या मैं, पति बोला- मुझे फंसाने की थी तैयारी
आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में घरेलू कलह में चार वर्षीय मासूम बेटी की हत्या के मामले में पति राजकुमार ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी का व्यवहार काफी चिड़चिड़ा हो गया था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और सीमित आमदनी के कारण पत्नी की सभी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता था। 

और पढ़े  गडकरी ने इथेनॉल मिश्रण से गाड़ियों को नुकसान के दावों को किया खारिज: बताया कृषि क्षेत्र की प्रगति का बड़ा कदम

 

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। राजकुमार ने बताया कि बुधवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान विनीता ने कहा था कि “या तू रहेगा या मैं। राजकुमार का कहना है कि अगर वह समय रहते जाग नहीं जाता तो संभव है कि उसे ही इस मामले में फंसा दिया जाता।

 

घटना के बाद से परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में दहशत व शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक विनीता ने गमछे का टुकड़ा फाड़कर बच्ची के गले में बांधा और उसे कस दिया। घटना को लेकर गांव में गहरा आक्रोश और दुख का माहौल है।

 

लोग कह रहे हैं कि जिस मां की गोद में बच्ची खुद को सबसे सुरक्षित समझती थी, उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली। बताया गया कि घटना से पहले विनीता ने जमीन पर लाल साड़ी बिछाई थी। इसके बाद वह नैना को गोद में उठाकर वहां ले गई। घटना के बाद बच्ची का शव उसी साड़ी पर पड़ा मिला।
यह दृश्य देखकर गांव की महिलाओं की आंखें नम हो गईं। घर में तीन चारपाइयां बिछी थीं। एक पर राजकुमार अपने दोनों बेटों के साथ सो रहे थे, जबकि दूसरी पर विनीता और नैना थीं। तीसरी चारपाई खाली पड़ी थी। रात में बच्ची की जान चली गई और पास में सो रहे पिता व भाइयों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
बिट्टो’ कहकर बुलाते थे मोहल्ले वाले
चार साल की नैना को परिवार और मोहल्ले के लोग प्यार से ‘बिट्टो’ कहकर बुलाते थे। वह चंचल स्वभाव की थी और सभी की दुलारी थी। सुबह जैसे ही उसकी मौत की खबर फैली, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। लोग यही कहते नजर आए कि अब उनकी ‘बिट्टो’ कभी लौटकर नहीं आएगी।

और पढ़े  UP- प्रदेश में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 74 रुपये का इंजेक्शन बिक रहा है 4980 में, जांच में खुलासा

सजने-संवरने की शौकीन थी नैना
परिजनों ने बताया कि नैना को सजने-संवरने का बेहद शौक था। वह हाथों में बड़ी-बड़ी चूड़ियां पहनकर मोहल्ले में घूमती थी। उसकी मासूम हरकतें सभी को पसंद थीं। उसकी मौत के बाद मोहल्ले की रौनक जैसे खत्म हो गई है।

डर के साए में कटी विनीता की रात
चार साल की मासूम नैना की हत्या के बाद मां विनीता और उसका परिवार पूरी रात डर और सदमे में डूबा रहा। बताया गया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे विनीता ने बेटी का गला घोंट दिया। कुछ देर बाद पास में सो रहे पति राजकुमार और दोनों भाइयों को घटना की जानकारी हुई।

रात अधिक होने के कारण परिवार पूरी रात शव के पास बैठा रहा और सुबह होते ही मोहल्ले व रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी गई। सुबह पुलिस ने हत्यारोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…