हरदोई – ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु “RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon” का किया गया आयोजन

 

पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से आज दिनांक 09.10.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई से अम्बेडकर पार्क तक भव्य RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक, हरदोई द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस कार्यक्रम में हरदोई जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, महिला पुलिसकर्मी द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हरदोई – ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु “RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon” का किया गया आयोजन

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा मैराथन दौड़ के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि महिलाओं/बालिकाओं एवं छात्राओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हो, महोदय द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर आप निःसंकोच निकटवर्ती थाने अथवा विभिन्न महिला हेल्पलाइन नम्बरों पर शिकायत दर्ज करायें, आपकी पूरी सहायता की जायेगी तथा एण्टी रोमियो टीम व थानों पर स्थापित किये गये मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज में महिला सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

और पढ़े  नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…