Ayodhya: अनोखी तस्वीर-  मुस्लिम दंपती ने किए रामलला के दर्शन

 

रामनगरी में आज एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जिसने सौहार्द और एकता की नई मिसाल पेश की है। अंबेडकरनगर से आए मुस्लिम दंपती शेर अली और उनकी पत्नी शायरा बानो ने रामलला के दर्शन किए। पुलिस सुरक्षा में करीब 20 मिनट तक वे राम जन्मभूमि परिसर में रहे और इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शेर अली ने कहा कि राम मंदिर बेहद खूबसूरत बना है। यहां शांति ही शांति है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने जो कहा था, उससे कहीं ज्यादा किया है। अयोध्या का कायाकल्प हो चुका है और हर बिरादरी का व्यक्ति आज खुश है। वहीं, शायरा बानो ने भावुक होकर कहा कि रामलला के दर्शन कर दिल को बहुत सुकून मिला। मंदिर बहुत सुंदर है। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि अगर घूमना है तो एक बार अयोध्या जरूर आएं और रामलला के दर्शन करें। कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि शांति और सौहार्द का मार्ग सनातन धर्म से होकर गुजरता है और आज का यह दृश्य उस संदेश को साकार करता दिखा, जहां अयोध्या ने फिर साबित किया कि यहां भक्ति के साथ भाईचारे की रोशनी भी जगमगाती है।
और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…