वाराणसी: पुलिस पर पथराव:- दरोगा की बाइक फूंकी, जुआड़ियों ने 200 मीटर तक दाैड़ाया, बुलानी पड़ी फोर्स

कमिश्नरेट के गोमती जोन अंतर्गत मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव में जुआ के फड़ पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया।

सोमवार की रात घटना में थाने के दरोगा कौशल किशोर की बाइक फूंक दी गई। 30 मिनट से अधिक समय तक उपद्रव मचाया। उपद्रवियों के आगे कमिश्नरेट पुलिस लाचार रही। थाने से दोबारा फोर्स पहुंची तो उपद्रव करने वाले भाग निकले। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। रात में पुलिस ने उपद्रव करने वालों पर लाठियां भी भांजी।

 

बिहड़ा गांव निवासी नीरज कुमार और धर्मेंद्र के बीच देर रात जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने प्रयास करने लगी। लेकिन विवाद बढ़ता गया तभी भीड़ में शामिल कुछ मनबढ़ युवकों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने में जुट गए। इसी बीच, उपद्रवियों ने मौके पर खड़ी उप निरीक्षक कौशल किशोर की बाइक में आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। 

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव तत्काल मिर्जामुराद व कपसेठी थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बलप्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लिया।

एसीपी ने बताया कि हरिजन और वनवासी समुदाय के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि अन्य उपद्रवियों की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

तनाव का माहाैल

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते स्थिति नियंत्रण में है। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद की शुरुआत तो जुआ को लेकर हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बवाल में बदल गया। पुलिस ने देर रात तक गांव में सर्च अभियान चलाकर हालात को सामान्य किया।

इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे के तहरीर पर 15 नामजद व दर्जनों अज्ञा

  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…