मानसून की एंट्री से बदला मौसम, 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह ओलावृष्टि की चेतावनी

Spread the love

क्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल में प्रवेश के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (5 जून) को देश के करीब 19 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

 

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम बदलता हुआ रहेगा। IMD के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शाम और रात में भी बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

 

यूपी में कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का खतरा

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आज बारिश का दौर जारी रह सकता है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

 

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है।

और पढ़े  Earthquake- न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

 

पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा।

 

बिहार और पूर्वी भारत में हीटवेव की चेतावनी

हालांकि कई राज्यों में बारिश से राहत मिली है, लेकिन बिहार में 6 जून से फिर से हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। वहीं ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है।

 

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

मानसून की रफ्तार तेज

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और केरल, कर्नाटक तथा लक्षद्वीप के कई हिस्सों में सक्रिय हो गया है। अगले 2–3 दिनों में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत तक पहुंचने की संभावना है।

 

मछुआरों के लिए चेतावनी

IMD ने केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 9 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें और खराब मौसम रहने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love