पहले दिन ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पेद्दी’, जानें गुरुवार को क्या रहा हाल

 

 

गुरुवार को साउथ एक्टर राम चरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई। इस फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। जानें, ‘पेद्दी’, ‘ऑब्सेशन’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया?

 

साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी, गुरुवार को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। पहले दिन इस फिल्म पर जमकर नोट बरसे। जानिए, ‘पेद्दी’ के अलावा थिएटर में पहले से मौजूद फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। कलेक्शन की दौड़ में कौन सी फिल्म सबसे आगे रही?

 

 

पेद्दी’ ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया?

रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज में भी ‘पेद्दी’ ने 18.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। रामचरण की यह फिल्म तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है।

 

ऑब्सेशन’ का जलवा बरकरार

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने सातवें दिन 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं छठे दिन भी 2.90 करोड़ रुपये ही कमाए थे। फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का कुल कलेक्शन अब तक 18.55 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्मों थिएटर में मौजूद भारतीय फिल्मों को अच्छी टक्कर दे रही है।

 

 

ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का कलेक्शन लाखों में सिमटा

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?

जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का एक हफ्ते में ही खेल खत्म हो गया है। इस फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि छठे दिन सिर्फ 1 लाख रुपये ही कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई भी 1.71 करोड़ रुपये रही है। बच्चों के बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

 

 

चांद मेरा दिल’ का घटा कलेक्शन
अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का कलेक्शन भी घटने लगा है। फिल्म ने 14वें दिन 74 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि 13वें दिन फिल्म ने 90 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 27.94 करोड़ रुपये है। यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया है। 

  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…