स्टार प्रचारक धामी: भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी ने 43 लोकसभा सीटों पर किया प्रचार, 26 पर हासिल की जीत

Spread the love

स्टार प्रचारक धामी: भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी ने 43 लोकसभा सीटों पर किया प्रचार, 26 पर हासिल की जीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की पांच सीटों समेत अलग-अलग राज्यों में 43 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। इसमें 26 सीटों पर भाजपा को जीत मिली। 11 सीटों से निर्वाचित सांसदों को मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में स्थान मिला।

भाजपा के स्टार प्रचारक रहे सीएम धामी ने 43 लोकसभा सीटों पर चुनावी रैली और रोड शो किया। प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना में कई लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया।

इसमें 26 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। अल्मोड़ा सीट से सांसद चुने गए अजय टम्टा को मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाया गया। इसके अलावा 10 अन्य चुनाव जीते सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। लुधियाना लोकसभा सीट से रवनीत सिंह बिट्टू चुनाव हारने के बाद भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीएम धामी चुनाव प्रचार के मोर्च पर खरे उतरे।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- 13 से 15 अप्रैल तक यातायात रूट डायवर्जन प्लान रहेगा लागू, भारी वाहनों पर रोक
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *