हल्दूचौड़/लालकुआं:- पेड़ से लटकता हुआ मिला आईटीबीपी के जवान का शव ।

हल्दूचौड़/लालकुआं:- पेड़ से लटकता हुआ मिला आईटीबीपी के जवान का शव ।

यहा प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को गौला रेंज के वन कर्मियों ने हिरण बाबा मंदिर के पीछे गौला के जंगल में एक पेड़ की टहनी से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा तो घटना की सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने मृतक के संबंध में आसपास पूछताछ शुरू कर दी, तथा शव को नीचे उतारा, पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान चंदन कुमार पुत्र किशन राम उम्र 26 वर्ष मूल निवासी गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ जो कि आईटीबीपी में जवान के रूप में हुई है, पुलिस ने आईटीबीपी की बटालियन को घटना की सूचना दे दी है, समाचार जारी होने तक आईटीबीपी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश, 10 में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…