Snowfall Uttarakhand:- मौसम बदलते ही ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी,आप भी देखें खूबसूरत नजारा

मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, केदारनाथ हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है।

शुक्रवार दोपहर के समय यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज शनिवार को भी यहां बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।<strong>Snowfall Uttarakhand:- मौसम बदलते ही ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी,आप भी देखें खूबसूरत नजारा</strong>

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…