पेपर लीक मामला- हाकम सिंह के अतिक्रमण कर बनाए गए 3 भवनों पर फिर चला बुलडोजर,हाईकोर्ट ने निर्देश हुई कार्रवाई

पेपर लीक प्रकरण में जेल में बंद हाकम सिंह के तीन और भवन आज शनिवार को ध्वस्त किए गए। अब तक पांच भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले दिन ही पूरी कर ली थी। उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे।

बीते 4 अक्तूबर को गोविंद वन्य जीव विहार ने वन विभाग की भूमि पर हाकम सिंह की ओर से बनाए गए दो रिजॉर्ट ध्वस्त किए थे। इसके बाद राजस्व विभाग ने भी सरकारी भूमि पर बने तीन भवनों को खाली करने के आदेश दिए थे जिसकी समायवधि 7 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि तक भी इन भवनों को खाली नहीं किया गया जिस पर अब प्रशासन ने इन्हें ध्वस्त कर दिया।

एसडीएम पुरोला जितेंद्र कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे कि यदि उक्त भवन संबंधित पक्ष की भूमि पर बनाए गए हैं तो कोई कार्रवाई न की जाए और यदि सरकारी भूमि पर है तो इन्हें ध्वस्त कर ध्वस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से लिया जाए। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि भवनों को खाली करने के आदेश का पालन नहीं किया गया है। अब उक्त भवनों को शनिवार को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से ही वसूला जाएगा।

और पढ़े  बारिश: चारधाम यात्रा और फूलों की घाटी रही बंद, 136 पर्वतारोही फंसे, दो उड़ानें डायवर्ट, एक की मौत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…