सो रहे बुजुर्ग की मारी गोली, पैदल आए थे तीन बदमाश, तेज आवाज सुन पहुंचे बेटे की निकल पड़ी चीख

रायख्वाजा थाना क्षेत्र की कड़ैला गांव में बीत रात करीब 11 बजे झोपड़ी में सो रहे 76 वर्षीय एक वृद्ध को तीन लोगों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कड़ैला गांव के निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे जब वह अपने घर में सो रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि घर से करीब 50 मीटर दूर झोपड़ी में सो रहे उनके 76 वर्षीय पिता मखन्चु को तीन लोगों ने मार कर घायल कर दिया है। आनन-फानन में विनोद ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पिता दर्द से चीख रहे थे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच एंबुलेंस से मखन्चु को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान गोली लगने की पुष्टि की। थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई।

उधर जांच पड़ताल में सरायख्वाजा पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कार्यवाहक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के अनावरण के लिए चार टीमें गठित
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 11 बजे थाना सरायख्वाजा के ग्राम कड़ैला में मखन्चू नामक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारने की सूचना पर हम पहुंचे थे। उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां उपचार के दौरान मखन्चू की मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु चार टीमों का गठन किया गया है।
और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…