अयोध्या- बारिश से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, नालों-नालियों की सफाई शुरू।

 

 

अयोध्या में मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के छोटे और बड़े नालों की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

 

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि छोटे नालों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर की व्यवस्था की गई है। वहीं बड़े नालों की सफाई भी शुरू हो चुकी है। जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है, वहां पंपिंग सेट लगाने की तैयारी की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। जहां भी जल निकासी में बाधा या सफाई की आवश्यकता मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने दावा किया कि बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति न बनने पाए, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

नगर निगम का कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले प्रमुख नालों और नालियों की सफाई पूरी कर ली जाएगी, जिससे लोगों को बरसात में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

 

 

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…