Murder: विनय त्यागी के शूटरों को रिमांड पर लेकर लक्सर पहुंची एसआईटी, किया सीन रिक्रिएट

 

हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी शूटआउट मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जेल में बंद शूटर सन्नी उर्फ शेरा और अजय को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। साथ ही एसआईटी ने दोनों शूटरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सीन रिक्रिएट कराया। इस दौरान वारदात के बाद आरोपियों के छिपने और फरार होने के रास्तों पर ले जाकर भी साक्ष्य जुटाए गए।

24 दिसंबर को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट की पेशी पर जा रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर दो शूटरों ने रेलवे ओवरब्रिज पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। इसमें तीन गोली लगने से उपचार के दाैरान 27 दिसंबर को विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने दोनों शूटरों सन्नी उर्फ शेरा और अजय निवासी काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में शूटआउट की जांच के लिए छह सदस्यों की एसआईटी गठित की। एसआईटी ने हत्यारोपियों के रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था।

इस पर न्यायालय ने आठ घंटों का रिमांड मंजूर किया। शुक्रवार को एसआईटी प्रभारी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल सहित टीम में शामिल अधिकारियों ने आरोपियों से गहन पूछताछ की। इसके बाद एसआईटी टीम शेरा और अजय को लेकर घटनास्थल के साथ ही आरोपियों के छिपने व फरार होने के रास्तों पर भी गई। इस दाैरान घटनाक्रम को दोहराया गया। फिर पुलिस ने उनके छिपने और फरार होने के रास्तों पर साक्ष्यों की भी जांच पड़ताल की। पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों शूटरों ने विनय त्यागी की हत्या के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद देर शाम दोनों शूटर को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश कर वापस जेल भेज दिया गया।

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…