उत्तरकाशी- चामकोट में हादसा, अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 

 

उत्तरकाशी के चामकोट में कमरे में अंगीठी की गैस के कारण बंद कमरे में डुंडा निवासी एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक को पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। यह दोनों लोग चामकोट गांव में लंबे समय से एक निर्माणाधीन भवन पर मिस्त्री का कार्य कर रहे थे।

नगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि चामकोट गांव में एक भवन में मिस्त्री का कार्य कर रहे दो लोगों ने बीते बृहस्पतिवार रात्री में सोते हुए कमरें में अंगीठी जलाई थी। सुबह जब उनकी ओर से कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर प्रमोद जोशी (37) पुत्र नत्थी जोशी वर्ष निवासी वीरपुर डुंडा मृत अवस्था में मिला। दूसरी ओर उसका साथी सुरेश चंद (38 )पुत्र बिंदी लाल निवासी डुंडा बेहोशी की हालत में मिला।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बेहोश व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है, उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों लोग लंबे समय से चामकोट में एक निर्माणाधीन भवन में मिस्त्री का कार्य कर रहे थे। यह वहीं पर कमरा लेकर रह रहे थे।

और पढ़े  टिहरी-घर में घुसा गुलदार: रसोईघर को बनाया ठिकाना, दो घंटे बाद तक लोगों में फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…