शर्मनाक वारदात : – : 80 लोगों ने किया 13 साल की मासूम से महिने तक दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

शर्मनाक वारदात :
– : 80 लोगों ने किया 13 साल की मासूम से महिने तक दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

<strong>शर्मनाक वारदात : – :  80 लोगों ने किया 13 साल की मासूम से महिने तक दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।</strong>

आंध्र प्रदेश से दरिंदगी की भयावह घटना सामने आई है। गुंटूर में 13 साल की नाबालिग के साथ 80 लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना उजागर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को भी एक वेश्यालय से मुक्त करा लिया गया है। 
आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। 
दरअसल, सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला ने जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान गुंटूर के एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। इसके बाद पीड़िता की मां की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी दौरान पीड़िता को उसके पिता को बताए बगैर उक्त महिला अपने साथ ले गई थी। इसके बाद इस बच्ची को जबर्दस्ती वेश्यावृत्ति में झोंक दिया गया। उससे आंध्र व तेलंगाना के वेश्यालयों में अनैतिक कृत्य कराया गया। अगस्त 2021 में बच्ची के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी सवर्ण कुमारी की तलाश की तो पूरा मामला उजागर हुआ। मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी 2022 में हुई थी। 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं और पीड़िता को भी मुक्त करा लिया। अब तक 80 लोगों को इस बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उपचार के बाद बच्ची को उसके पिता को सौंपा जाएगा। 

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…