ग्राम पंचायतों के अधूरे कार्य कर रही है जी एस एस समिती की टीम

जिला पंचायत द्वारा किया जा रहा मनरेगा कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण खकनार खुर्द। ग्राम पंचायत अंबाडा रैय्यत में जिला पंचायत के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2020-2021 के मनरेगा योजना अंतर्गत किये गए कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण वी.एस.ए. टीम द्वारा किया जा रहा है। जिसमे ग्राम के जीएसएस समिति का गठन कर सामाजिक अंकेक्षण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित किया जा रहा है। ताकि समाज के लोगो के द्वारा ही सामाजिक अंकेक्षण किया जा सके। ऑडिट का कार्य जिला सीईओ महोदय के आदेश पर जिला नोडल अधिकारी श्री हेमंत धार्मिक जी के नेतृत्व में जनपद पंचायत खकनार और जनपद पंचायत बुराहनपुर में बी.सी. के माध्यम से वी एस ए टीम द्वारा करवाया जा रहा है। वी.एस.ए. टीम द्वारा मनरेगा कार्यो वृक्षारोपन, फार्म पोंड, सी सी टी निर्माण, कपिल धारा कूप निर्माण, सी सी रोड निर्माण आदि कार्यो का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। ग्राम पंचायत अंबाडा में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य वी.एस.ए. टीम राजकुमार एस पटेल , मनोहरलाल गौतम और गजानन तांदडे द्वारा सम्पन्न किया जा रहा है सभी सत्यापन पश्चात दिनांक- 25/04/2022 को आयोजित किया जायेगा।

और पढ़े  वाल्मीकि निगम विवाद: मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं
  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…