भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता- कल की तुलना में 60 फीसदी से भी अधिक मामले, 40 की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी।

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में आज फिर से भारी वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2067 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 820  यानी 66 फीसदी अधिक है। इस दौरान 40 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,547 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 12,340 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,006 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,13,248 लोग स्वस्थ भी हुए।

कुल मामले: 4,30,47,594

सक्रिय मामले: 12,340

कुल रिकवरी: 4,25,13,248

कुल मौतें: 5,22,006

कुल वैक्सीनेशन: 1,86,90,56,607

दिल्ली में कोरोना के मामले 600 के पार, मुंबई में 45 दिनों में सर्वाधिक केस
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 632 नए मामले दर्ज किए गए जो की राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां 45 दिनों बाद सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 85 केस दर्ज किए और एक भी मौत नहीं हुई। वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 137 नए केस दर्ज हुए जबकि तीन लोगों की मौत कोविड संक्रमण के कारण हुई। राज्य में इस समय कोविड के 660 एक्टिव केस हैं।

और पढ़े  केरल में बारिश का कहर: पांच की मौत, दो लापता, CM ने हर घंटे हालात की समीक्षा के दिए निर्देश
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…