शाहजहांपुर- बिना अनुमति चल रहे वाटर पार्क में नहाते समय युवक की मौत, शव देख परिजनों का फटा कलेजा

Spread the love

 

 

शाहजहांपुर के खुटार में बिना अनुमति चल रहे शिवाजी वाटर पार्क में नहाते समय बिलसंडा के युवक की जान चली गई। सीएचसी पर युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी खुटार पहुंचे। परिजनों ने हालात पर संदेश जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलसंडा के मोहल्ला भारतगंज निवासी हबीब का पुत्र 26 वर्षीय शाहिद खां बुधवार को अपने दोस्तों मुन्ना, आरिफ, एहशान, अरमान, वसीम, साहिल, समीर आदि के साथ शिवाजी वाटर पार्क आए थे। टिकट लेने के बाद नहाते समय वह पूल में डूब गए। कुछ देर तक शाहिद के ऊपर न आने पर दोस्तों ने उसे पानी से निकाला और वाटर पार्क स्वामी को जानकारी दी।

 

इसके बाद शाहिद को बेहोशी की हालत में 108 सेवा की एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शाहिद के दोस्तों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

 

 

वाटर पार्क कराया बंद 
पुलिस ने वाटर पार्क बंद करा दिया है। खुटार पहुंचीं शाहिद की मां शमसरा बेगम, भाई अजीज खां, बबलू खां, रहीस खां, रवि खां, बहन मीना, सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शाहिद के परिजनों ने मौत के हालात संदिग्ध बताए हैं। वाटर पार्क स्वामी दिनेश वर्मा ने बताया कि शाहिद पार्क में नहा रहा था। कर्मचारियों ने शाहिद के अचानक बेहोश हो जाने की सूचना दी थी। उन्होंने शाहिद को सीएचसी भिजवाया था। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वाटर पार्क के लाइसेंस सहित तमाम कागजात चेक किए जाएंगे। वाटर पार्क स्वामी से संपर्क न होने से अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

और पढ़े  सरकारी स्कूलों पर बढ़ाएं भरोसा, डिप्टी सीएम केशव मौर्य की शिक्षकों से की ये अपील,जानें...

पिछले साल 20 जून को सील किया गया था वाटर पार्क
शिवाजी वाटर पार्क को 20 जून 2024 को बंद कराया था। वाटर पार्क का संचालन बिना अनुमति के हो रहा था। पुवायां क्षेत्र के आसपास दो वाटर पार्क बिना अनुमति के शुरू कर दिए गए थे। यहां लोगों से शुल्क लेकर प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन सरकार को टैक्स नहीं दिया जा रहा था। इसके अलावा भारी मात्रा में जल का दोहन किया जा रहा था। 20 जून को सहायक आयुक्त जीएसटी ने फैमिली वाटर पार्क पुवायां, एसआरसी वाटर पार्क पुवायां और शिवाजी वाटर पार्क खुटार को बिना अनुमति चलते पाए जाने पर बंद कराया था।

 

तीन फुट पानी, कैसे हो गई मौत
वाटर पार्क स्वामी दिनेश वर्मा का कहना है कि पार्क में केवल तीन फुट पानी भरा है, ऐसे में डूबने से मौत संभव नहीं है। पुलिस ने वाटर पार्क के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं, जिसमें शाहिद नहाने के बाद बाहर निकलकर वाटर पार्क के किनारे बैठे दिख रहे हैं। अचानक वह आगे की ओर गिरे और डूब गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सरयू आरती में पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, हर दिन के हिसाब से तय किए गए हैं परिधानों के रंग

    Spread the love

    Spread the loveरामनगरी की शाम अब और भी मनोहारी होने जा रही है। प्रभु श्रीराम की नगरी की पहचान बन चुकी मां सरयू की संध्या आरती अब रंग, अनुशासन और…


    Spread the love

    प्राथमिकी से नाम हटाने के लिए 20 हजार रूपये घूस लेते एसआई गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   विवेचना के दौरान नाम हटाने लिए 20 हजार रिश्वत लेने के आरोप में एसआई अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई शुक्रवार को…


    Spread the love