शाहजहांपुर- मेधावियों का सम्मान: 21 हजार रुपये का चेक और टैबलेट पाकर खिले चेहरे, सपनों को मिली नई उड़ान

 

 

शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड के मेधावियों को बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया। अतिथियों ने मेडल पहनाकर, 21 हजार की पुरस्कार राशि का चेक और टैबलेट देकर सम्मान किया। वहीं, अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों का सम्मान किया गया।

कलक्ट्रेट सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से हुई। इसमें बाद मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विधायक अरविंद सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने 10वीं और 12वीं के 10-10 मेधावियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने मेधावियों को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।

 

दसवीं में इन्हें मिला सम्मान  
पंडित रामनाथ मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल के अभय प्रताप सिंह, आचार्य राम मोहन मिश्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जलालाबाद के अभय सिंह, नवोदित पब्लिक इंटर कॉलेज म्यूना खुदागंज के शिवांश सिंह, न्यू ग्रेट स्कालर्स हाईस्कूल से इस्लामगंज अल्हागंज के अनमोल कुमार, सुभद्रा देवी महेश चंद्र बालिका इंटर कॉलेज हमजापुर निगेाही की निधि, संजय कुमार सरस्वती कॉलेज के वीरेंद्र पाल, पंडित रघुवर दयाल मिश्रा इंटर कॉलेज चिलौआ की अनामिका, पंडित रामनाथ मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल अल्हागंज के केशव गुप्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिलहर की अंशिका पाल, आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा के संदीप को सम्मान मिला।

12वीं के ये छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
मां शारदे इंटर कॉलेज तिलहर के ज्ञानेश मौर्या, संजय कुमार सरस्वती कॉलेज के आशीष श्रीवास्तव, सर्वहितैशी इंटर कॉलेज हमजापुर की शिखा व प्रांशी राठौर, सर्व समाज इंटर कॉलेज बलदेवपुर की अभिनव सिंह राजपूत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुवायां के आकर्ष कुमार शुक्ला, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के अनुभव, श्री बृजपाल सिंह इंटर कॉलेज महमूदपुर की अंजलि देवी, पंडित रघुवर दयाल मिश्रा इंटर कॉलेज चिलौआ की जागृति मिश्रा और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुवायां की स्वर्णिम को सम्मानित किया गया।

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

अमर उजाला ने भी किया मेधावियों को सम्मानित
अमर उजाला की ओर से भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर मेधावियों को सम्मानित किया। सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक अरविंद सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, डीआईओएस हरिवंश कुमार ने छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाए और प्रशस्ति पत्र दिए। अतिथियों ने कहा कि सम्मान हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…