सरकारी स्कूलों पर बढ़ाएं भरोसा, डिप्टी सीएम केशव मौर्य की शिक्षकों से की ये अपील,जानें…

 

पमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को आगरा में विकसित भारत के निर्माण में शिक्षक समाज और आम जनमानस की भूमिका को स्पष्ट किया। फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक संगठन यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री ने शिक्षकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक स्वयं पहल करेंगे, तभी समाज में सरकारी शिक्षा के प्रति धारणा बदलेगी और अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षकों की हर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि शिक्षकों के हाथ में देश का भविष्य है, वे देश को नवीन दिशा देते हैं। सरकार ने भी शिक्षकों के हित में काम किया है। 16 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा दी है। शिक्षामित्रों का मानदेय भी 18,000 रुपये करने का काम भी योगी सरकार ने किया है। शिक्षकों की दो प्रमुख मांगों टीईटी परीक्षा और शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यों से मुक्त रखने की मांग पर डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि मांगों को हर संभव पूरा कराने का प्रयास होंगा।

संचालन यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर और विनेश मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पक एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मानवेंद्र सिंह, श्याम भदौरिया, प्रभु दयाल कठेरिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, केशव दीक्षित और केके शर्मा आदि मौजूद रहे।

यूटा की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन
यूटा के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया ।चौथी बार आगरा के राजेंद्र सिंह राठौर को प्रदेश अध्यक्ष, औरैया के ओमजी पोरवाल को प्रदेश महामंत्री, बीपी बघेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भानूप्रकाश सिंह (बरेली), संजय सिंह (जौनपुर ), नीरज राजपूत (कानपुर), आशुतोष को उपाध्यक्ष, यादवेंद्र को संगठन मंत्री बनाया गया।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा: ला रेजीडेंसिया सोसायटी में उल्लुओं का हमला जारी, अब तक 3 निवासियों को बना चुके निशाना

भोजन पैकेट न मिलने से शिक्षक नाराज
यूटा के कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाग लेने आए शिक्षकों ने भोजन का पैकेट न मिलने से नाराजगी जताई। मातृ शक्ति ने भी व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति पर सवाल उठाए।
  • Related Posts

    UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में…

    UP- BJP नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार को नोटिस

    यूपी के बुलंदशहर स्खित औरंगाबाद कस्बे के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता राजकुमार लोधी पर गुंडा एक्ट लगाने के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। भाजपा के शीर्ष…