नोएडा- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी उग्र,पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया, जब गुस्साए कर्मचारियों ने कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया और यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया। फेज 2 में चल रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े।

 

पिछले तीन से चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सैलरी 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करना, ओवरटाइम का भुगतान और छुट्टियों का अलग प्रावधान शामिल है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और कई जगह गाड़ियों के आगे लेटकर यातायात रोक दिया। कुलेसरा से फेज-2 तक मार्च निकालते हुए कर्मचारी एकत्र हुए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा। सेक्टर 60 में कर्मचारियों ने रोड जाम कर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन के कारण नोएडा के कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और कई लोग अपने गंतव्यों तक समय पर नहीं पहुंच पाए। खासकर दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़े  मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार
  • Related Posts

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…

    UP विधान परिषद चुनाव: प्रदर्शन दोहराने के बाद गहरी चिंता में भाजपा, यहां सपा की मजबूती बरकार

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में प्रदर्शन दोहराने के बावजूद भाजपा चिंता में है। इसका कारण सपा का पूर्वी उत्तर प्रदेश व अवध में बीते लोकसभा चुनाव की तरह फिर…