शाहजहाँपुर : 25 एकड़ भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त, अब बनेगा सहजन वन

Spread the love

 विकासखंड भावलखेड़ा के ग्राम तुर्की में सहजन वन की स्थापना के लिए चिन्हित 25 एकड़ भूमि को क़ब्ज़ा मुक्त कराया गया । वर्षों से अवैध कब्जे में रही इस भूमि को मुक्त कराकर प्रशासन अब उसे हरियाली से संवारने की योजना बना रहा है । शुक्रवार को डीएम ने
दौरा कर फ़रमान सुनाया ।
18 जुलाई को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मनरेगा, उद्यान विभाग, ग्राम पंचायत तथा ग्राम विकास विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। वृक्षारोपण के इस महाअभियान में करीब ढाई सौ स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे, जो अपने हाथों से पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण में योगदान देंगे।भूमि को छह खंडों में विभाजित कर योजनाबद्ध ढंग से हरियाली बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षों की नियमित देखभाल के लिए मनरेगा के अंतर्गत एक वर्ष के लिए केयरटेकर की नियुक्ति की जाए। साथ ही उन्होंने सहजन वन का प्रवेश द्वार (गेट) निर्माण कराने और पौधों की सुरक्षा हेतु तारवाड़ लगाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा, “प्रकृति की सेवा ही जनसेवा है, और यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित विरासत साबित होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, पढ़ें...
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love