अयोध्या- मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत अपने सौकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे रामनगरी, किया दर्शन पूजन

 

 

मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत शुक्रवार को 400 राम भक्तों के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के किये दर्शन पूजन। 3 किलो 3 सौ 33 ग्राम की तीन चांदी की शिलाओं के साथ सागर जिला मध्य प्रदेश के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले राम भक्तों से इकट्ठा की हुई 7 लाख 21 हजार धनराशि भी रामलला को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के द्वारा समर्पित किए। अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने नेपाली बाबा से आशीर्वाद लिया। अपने समर्थकों के साथ शिलाओं को लेकर पैदल शोभायात्रा के रुप में गाजेबाजे के साथ राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए, वहां पहुंचकर ट्रस्ट को समर्पित किया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सदियों से राम भक्त इंतजार कर रहे थे अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है इसकी खुशी भारत ही नहीं पूरे विश्व में है। आने वाले समय में विश्व का प्रत्येक नागरिक अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि चांदी की शिलाओं को लेकर मैंने अपनी विधानसभा सुर्खी में प्रत्येक गांव और शहर भ्रमण किया हूं। लोगों के अंदर उत्साह देकर आनंदित हो गया और सबने जो भी धनराशि दी उसको लेकर रामलला के दरबार में उपस्थित हुआ हूं समर्पित करने के लिए।

अयोध्या- मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत अपने सौकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे रामनगरी, किया दर्शन पूजन

प्रदेश सागर जिले से यह यात्रा वीरेंद्र पाठक के नेतृत्व में अयोध्या पहुंची। उन्होंने बताया कि सुरखी विधानसभा से जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं आम लोग आए हुए है। इनके साथ सागर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह, मंत्री की पत्नी सविता सिंह राजपूत सुखदेव मिश्र, रामेश्वर नाम देव, ओंकार सिंह और मंत्री के ओएसडी ज्वाला सिंह सहित लगभग 400 लोगों ने दर्शन पूजन की है। अयोध्या में नागा सूरज दास और हंसराज दास उर्फ नागा बाबा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अमित दास बाबा महामंडलेश्वर सुरेंद्र गिरी महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…

    अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज

          पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर चल रही है फोटो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस…