जस्टिस यशवंत वर्मा- सरकार ने जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए सांसदों के हस्ताक्षर लेने शुरू किए, महाभियोग प्रस्ताव तय

 

केंद्र सरकार ने घर से जली हुई करोड़ों की नकदी मिलने के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा सांसदों के हस्ताक्षर लेना आरंभ कर दिया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि संसद के निचले सदन में ही जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा। लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए प्रस्ताव पर 100 सांसदों के हस्ताक्षर होना जरूरी है। सूत्रों ने बताया कि कई सांसदों के हस्ताक्षर लिए जा चुके हैं। अगर प्रस्ताव राज्यसभा में लाया जाता तो 50 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी होते।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले दिनों बताया कि महाभियोग प्रस्ताव संसद के मानसून सत्र में आएगा। सत्र 21 जुलाई से आरंभ हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस प्रस्ताव पर सहयोग लेने के लिए विपक्षी दलों से भी बात कर रही है क्योंकि यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मुद्दा है और इसलिए इसमें किसी तरह की राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं है।

आवास से पुलिस को मिली थी जली हुई नकदी
अभी इलाहाबाद हाईकोर्ट में पदस्थापित जस्टिस वर्मा जब दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात थे तब उनके सरकारी आवास में लगी आग के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में जली हुई नकदी बरामद हुई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त समिति ने जांच में पाया था कि यह नकदी गलत तरीके से जमा की गई थी। इसके बाद ही जस्टिस वर्मा को वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया गया था।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…