Accident: डस्ट लदे ट्राला ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत और दो के शव क्षत-विक्षत, शिनाख्त के प्रयास

र्रुखाबाद जिले में नवाबगंज कस्बा के चौराहे से शनिवार रात 12.30 बजे एक बाइक सवार तीन युवक गुजर रहे थे। तभी मोहम्ममदाबाद रोड की ओर से डस्ट भरे ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरी।

इस बीच तीनों युवकों के ऊपर से ट्राला के पहिये निकल गए। हादसे में दो युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और तीनों की मौत हो गई। ट्राला अनियंत्रित होकर मिश्रा बीज भंडार नाम की दुकान में पेड़ तोड़ते हुए घुस गया। इस दौरान चपेट में आई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

जानकारी पर पुलिस मौके पर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्राला चालक भाग गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाइक पर एटा का नंबर लिखा है। उसके आधार पर मिले मोबाइल को पुलिस ने मिलाया, तो वह बंद जा रहा था।

और पढ़े  UP- भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को दारोगा जी की धमकी- इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, ये गोरखपुर पुलिस है'
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…