अल्ट्रासाउंड देख पैरों तले खिसकी जमीन.., बेटी निकली 7 माह की गर्भवती, बालक ने बनाया था हवस का शिकार

रियाणा के नूंह जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ लगातार बलात्कार कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस नूंह ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर अपचारी बालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे काबू करते हुए बाल सुधार ग्रह भेज दिया है।

लड़की के पिता के अनुसार उसके पांच बच्चे है और पत्नी पिछले छह वर्ष से उन्हें छोड़कर अपने मायके में रह रही है। पिता बच्चों के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता है। पिछले एक-डेढ़ महीने से उसकी एक 15 वर्षीय नाबालिग बेटी डरी व सहमी-सी रह रही थी, जिसका कारण कई बार पूछा, लेकिन लाज-शर्म के कारण उसने कुछ नहीं बताया। पिछले 7-8 दिन से उसकी बेटी को उल्टियां होने लगी तो डाक्टर को दिखाया और डाक्टर ने दवा दे दी, लेकिन कोई आराम नहीं मिला तो बेटी ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसके फोटो व वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर पिछले करीब 6-7 माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
इस पर पीड़िता के पिता ने नूंह में उसका अल्ट्रासाउंड करवाया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई जब पता चला कि लड़की करीब सात माह की गर्भवती है। इस पर पीड़िता के पिता ने आरोपियों के घर जाकर उलाहना दिया तो परिजनों ने कहा कि बच्चा गिरवा दो, जो खर्चा लगेगा उसका पैसा वे दे देंगे। साथ ही धमकी दी कि इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई की तो उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता के पिता ने नूंह महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। नूंह महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अपचारी बालक को भी हिरासत में लेकर जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार ग्रह भेज दिया है।
और पढ़े  अल्मोड़ा में सतर्कता: नदियों के किनारे खतरे की जद में 1257 संरचनाएं, यूकॉस्ट ने किया भूगर्भीय सर्वेक्षण
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…