जोधपुर में सड़क हादसा:- ट्रक से टकराई टैंपो ट्रैवलर, 15 श्रद्धालुओं की मौत, पांच से ज्यादा घायल

 

 

जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। एक टैंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे।  सभी जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने हादसे की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में ये बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले थे। इस घटना की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मथुरादास माथुर एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के साथ घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
कोलायत मेला दर्शन के लिए गया था परिवार
फलौदी थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि ये परिवार कोलायत मेला दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान ये भीषण हादसा हो गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मतोडा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद दुखी है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
त्वरित प्रबंध के लिए निर्देश
फलौदी के मातोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। अधिकारियों को त्वरित प्रबंध के लिए निर्देशित किया है। जैसी सूचना है उस अनुसार हादसे में बड़ी जनहानि हुई है, अभी हमारा हरसंभव प्रयास है कि घायलों को श्रेष्ठ उपचार मिले। परिजनों को पूरी सहायता दी जाएगी, इस कठिन समय में उनके लिए संबल की प्रार्थना करते हुए सहायता प्रदान करने में तत्पर हूं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
और पढ़े  नवरात्र पर 24 घंटे खुलेगा देशनोक का करणी माता मंदिर: पहली बार पांच कतारों में होंगे दर्शन
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट सख्त:- सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को नोटिस, जानें क्या है मामला

    मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी…

    अमेरिका: हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोप, युवक गिरफ्तार, अत्याधुनिक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू पूजा स्थल पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की…