कार वाले बकरी चोर: कार से आए, 9 बकरियां भरकर ले गए, CCTV में कैद हुई घटना

हरियाणा के हथीन स्थित रीण्डका रोड फिरनी पर स्थित घर से रात के समय स्विफ्ट कार में सवार आरोपियों ने नौ बकरियां चुरा ली और फरार हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि को डेढ़ बजे के लगभग स्विफ्ट कार में अज्ञात चोर आए। जावेद के घर से सात एवं इमरत के घर से दो बकरियां चोरी कर ली।

चोरी का पता रविवार सुबह को चला। बकरी मालिकों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए तो पता चला कि घटना के समय स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में है। इससे पूर्व इसी वाहन के माध्यम से किशन की भी पांच बकरियां 25 अक्तूबर को चोरी कर ली गईं। चोरी की घटनाओं की सूचना सिटी पुलिस चौकी को दी गई।
सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का एवं संबंधित वाहन का पता किया जा रहा है। समाजसेवी नकुल राघव ने भी संबंधित पीड़ितों के घरों पर जाकर जांच की। भाजपा हथीन मण्डल के महामंत्री सुधीर कुमार आर्य ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
और पढ़े  राजस्थान: अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ, तो हम पाक के साथ..., BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सियासी बवाल
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट सख्त:- सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को नोटिस, जानें क्या है मामला

    मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी…

    अमेरिका: हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोप, युवक गिरफ्तार, अत्याधुनिक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू पूजा स्थल पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की…