अयोध्या- देर रात दूसरा धमाका, मृतकों की संख्या 6 हुई, रेस्क्यू के दौरान हुए ब्लास्ट में लेखपाल हुआ घायल

 

योध्या की पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव के एक घर में गुरुवार रात हुए भीषण धमाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान हुए एक और धमाके में लेखपाल आकाश सिंह घायल हो गया। दोबारा हुए धमाके से हड़कंप मच गया। दूसरा धमाका 11 बजे के करीब हुआ। वहीं, शुक्रवार सुबह मलबे में एक और शव बरामद हुआ है जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है।

इसके पहले हुए धमाके से मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। गांव के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ के घर में शाम करीब 7.30 बजे एक तेज धमाका हुआ। धमाके साथ पूरा घर फिल्मी स्टाइल में उड़ गया। घर की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढहीं। धमाके से पूरा इलाका हिल गया।
एचपीसीएल की टीम मौके पर
गांव में विस्फोट मामले में सिलेंडर की जांच के लिए एचपीसीएल की टीम पहुंची है और मौके पर जांच कर रही है। टीम की निगरानी में मकान की बुनियाद को खोदा जा रहा है। बुनियाद जेसीबी से खोदी जा रही है।

बताया गया कि रामकुमार गांव के बाहर घर बनाकर रहते थे। वहीं धमाका हुआ है। धमाके की आवाज सुन गांव के लोग मौके की तरफ भागे। वहां का दृश्य देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए।

और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…