GST: करोड़ों की जीएसटी चोरी में सर्वोत्तम स्टील का मालिक संजय जैन गिरफ्तार, समन के बाद भी नहीं हो रहा था पेश

Spread the love

 

हर की औद्योगिक इकाई सर्वोत्तम स्टील पर केंद्रीय जीएसटी की खुफिया शाखा डीजीजीआई के छापे के दौरान सामने आए करोड़ों की कर चोरी मामले में उद्योगपति संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें केंद्रीय जीएसटी डीजीजीआई कार्यालय देहरादून से समन किया गया था। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद उन्हें मेरठ कार्यालय ले जाया गया। जहां से शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

डीजीजीआई की कई टीमों ने पांच दिसंबर 2024 को मेरठ रोड स्थित कई औद्योगिक इकाइयों पर छापा मारा था। इस दौरान सर्वोत्तम स्टील में फर्जी बिलों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ उठाने, फर्जी फर्मों से लेन-देन करने और वस्तु एवं सेवा कर की चोरी करने के गंभीर आरोप लगे थे।

 

डिप्टी कमिश्नर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में डीजीजीआई अधिकारी की ओर से संजय जैन को मेरठ और फिर देहरादून कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बार-बार समन जारी होने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्हें देहरादून कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई और वहीं से गिरफ्तार कर मेरठ कार्यालय लाया गया। उन्हें शुक्रवार को मेरठ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद- सपा-कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुरता नहीं, BJP मेरा साथ दे
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love