GST: करोड़ों की जीएसटी चोरी में सर्वोत्तम स्टील का मालिक संजय जैन गिरफ्तार, समन के बाद भी नहीं हो रहा था पेश

 

शहर की औद्योगिक इकाई सर्वोत्तम स्टील पर केंद्रीय जीएसटी की खुफिया शाखा डीजीजीआई के छापे के दौरान सामने आए करोड़ों की कर चोरी मामले में उद्योगपति संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें केंद्रीय जीएसटी डीजीजीआई कार्यालय देहरादून से समन किया गया था। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद उन्हें मेरठ कार्यालय ले जाया गया। जहां से शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

डीजीजीआई की कई टीमों ने पांच दिसंबर 2024 को मेरठ रोड स्थित कई औद्योगिक इकाइयों पर छापा मारा था। इस दौरान सर्वोत्तम स्टील में फर्जी बिलों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ उठाने, फर्जी फर्मों से लेन-देन करने और वस्तु एवं सेवा कर की चोरी करने के गंभीर आरोप लगे थे।

 

डिप्टी कमिश्नर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में डीजीजीआई अधिकारी की ओर से संजय जैन को मेरठ और फिर देहरादून कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बार-बार समन जारी होने के बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्हें देहरादून कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई और वहीं से गिरफ्तार कर मेरठ कार्यालय लाया गया। उन्हें शुक्रवार को मेरठ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

और पढ़े  UP: विधान परिषद की 11 सीटों पर 55 प्रतिशत मतदान, गोरखपुर- फैजाबाद मंडल टॉप पर
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…