गुंबद का लोकार्पण: मुख्यमंत्री ने विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का किया लोकार्पण, बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

त्तरप्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर राजधानी लखनऊ में रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक विधान भवन में की गई। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बताते चलें कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में एआई की भी पाठशाला लगेगी। इसमें विधायक अपने कामकाज में स्मार्टनेस लाने के लिए एआई का उपयोग सीखेंगे।

 

बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद का लोकार्पण किया। साथ ही विधान भवन के नवीनीकृत सभा मंडप का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 का उद्घाटन किया।

और पढ़े  राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…