अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

 

 

 

शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने व्यापारियों, पार्टी पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर परिसर की साफ-सफाई की।
इस दौरान समाज में विशिष्ट पहचान रखने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं ने आसपास की बस्तियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए।

अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जन-आंदोलन बनाने के लिए हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा और संगठन के मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से न केवल शहर को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है, बल्कि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़े  अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर
  • Related Posts

    UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक

    ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका निभाने वाले लखनऊ के रहने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दीक्षित अभी वायुसेना के…

    UP- बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी

    उत्तरप्रदेश में मंगलवार को माैसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई।…