Sanjay Dutt Villain:- संजय दत्त तैयार है साउथ में धमाल मचाने को,फिल्म में बनेंगे विलेन!

अभिनेता धनुष के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही रिलीज हुई उनकी कई फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास कैप्टन मिलर, ग्रे मैन 2 और वाथी जैसे फिल्में भी हैं। इन फिल्मों के अलावा अभिनेता जल्द ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला के साथ भी काम करने वाले हैं, जिसकी घोषणा कुछ समय पहले की गई थी। फिलहाल इस फिल्म का कोई नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष की अगली फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स में आगे दावा किया गया है कि अभिनेता को इस भूमिका के लिए 10 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। साथ ही, इसमें यह भी बताया गया है कि संजय दत्त ने भी कथित तौर पर फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
गौरतलब है कि संजय दत्त कथित तौर पर विजय थलपति और लोकेश कनगराज की ‘थलपति 67’ में विलेन की भूमिका निभाने के लिए भी कास्ट किया गया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में कई खलनायकों की में से एक की भूमिका संजय दत्त भी निभा सकते हैं।

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?
  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…