फिल्म ‘हनुमान’ अंश का चमत्कार जारी है। बुधवार के मुकाबले कल गुरुवार को इसकी कमाई में इजाफा देखा गया। बुधवार को 41वें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 42वें दिन कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ विदेशों में भी अच्छा कमा रही है। इसका वर्ल्डवाइड कारोबार 309.15 करोड़ रुपये है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज इसने 21.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
हैवान का कलेक्शन
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म के हाल बेहद बुरे हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों सितारे करीब डेढ़ दशक बाद पर्दे पर साथ नजर आए। मगर, प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म कमाई के मामले में असर नहीं छोड़ पाई। बुधवार को फिल्म ने 55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन भी इसने 55 लाख रुपये ही कमाए। सात दिनों में यह फिल्म 9.85 करोड़ रुपये कमा पाई है।








